Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया के इस वार्ड में होगा पुनः मतदान, आयोग ने लिया निर्णय………बैलेट पर नहीं छपा था भाजपा सभासद प्रत्याशी का नाम, रुका था मतदान

 

चकिया, चंदौली
सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय के लिए 4 मई को मतदान हुआ। इसी क्रम में चकिया नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 68.08 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सुबह 7:30 शिकायत किया गया कि नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 में भाजपा सभासद प्रत्याशी सुनीता सोनकर की जगह मुन्नी अली मतदान पत्र पर छपा हैं। इसी खबर लगते ही हड़कंप मच गया। दो घंटे तक मतदान रुका था‌ । प्रशासन ने बैलेट पत्र पर कंटिग कराकर पुनः मतदान कराया। परंतु देर शाम को आयोग ने पुनः मतदान कराने का निर्णय लिया ‌। लापरवाही बरतने सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *