Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बसपा में प्रचार की जिम्मेदारी महिलाओं को, अतीक अहमद की पत्नी होंगी महापौर पद की प्रत्याशी……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

निकाय चुनाव में इस बार बसपा प्रचार की जिम्मेदारी तेज.तर्रार महिलाओं को देगी। प्रत्येक बूथ पर महिला विंग तैयार की जा रही है। इसके मद्देनजर पार्टी सुप्रीमो मायावती जल्द ही लखनऊ में बैठक करेंगी। समीक्षा के लिए सभी कोऑर्डिनेटरों को तैयारी करने और बूथ स्तर पर चल रहे अभियान का पूरा रिकार्ड तैयार करने को कहा गया है।

नगर निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए सभी दल कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अन्य की तरह बसपा ने भी इस बार खास तैयारी की है। पार्टी हर बूथ पर उन महिलाओं की टीम अलग से तैयार करेगी, जो तेज.तर्रार, ज्यादा पढ़ी.लिखीं और प्रचार में काफी सक्रिय रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *