Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया:19 को होगा, 21 को किया जायेगा गौरव रत्न सम्मानित…..

 

बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर किये चर्चा

चकिया, चंदौली। साहू समाज व साहू चौपाल की ओर से 19 मार्च को होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसकों लेकर शुक्रवार को देर शाम को नगर स्थित न्यू प्रदीप वस्त्रालय के प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।

समाज के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक रमेश गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि 19 मार्च को नगर से सटे लक्ष्मी पैलेस में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें गाजीपुर सदर विधायक जय किशन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी कन्हैया लाल गुप्ता, सीता साहू, कैप्टन त्रिवेणी साव, प्रदीप गुप्ता भभुआ, सूरियावां चेयरमैन नंदलाल साहू, चीफ इंजीनियर संतोष गुप्ता, माया साहू, सुलेखा साहू, एसडीएम डा. अतुल गुप्ता, डा. दिलीप गुप्ता सहित अन्य विशिष्ठ जन मौजूद रहेंगे। वहीं बताया कि समाज के 21 विशिष्ठ जनों को साहू गौरव रत्न से सम्मानित भी किया जायेगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साहू चौपाल अनिल साहू, मनोज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रमेश फौजी, जय प्रकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, प्रसन्ना गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, जिलाध्यक्ष साहू चौपाल राजन गुप्ता सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *