Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

जंगल में फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, मृतक के बड़े भाई की साली है लड़की……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सीतापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाल कुर्ती के जंगल में प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटकता मिला। प्रेमी युगल शुक्रवार से लापता थे।

प्रेमी युगल की शिनाख्त देहात कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी कुलदीप 20 वर्ष और रेखा 16 वर्ष निवासी खमरिया के रूप में हुई है। रेखा कुलदीप के बड़े भाई की साली है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। कुलदीप के शव से तलाशी के दौरान पुलिस को मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *