Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बाइकों की भिड़ंत में चाची, भतीजा समेत तीन की मौत आमने, सामने हुई टक्कर……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सीतापुर जिले के सिधौली.मिश्रिख मार्ग पर संदना थाना क्षेत्र में बांसखेड़ा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में घायल पांच लोगों में से तीन की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों में चाची.भतीजा भी शामिल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

संदना थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी रज्जाकी 35 वर्ष, पत्नी रुक्मणी 32 और चाची राज कुमारी 32 वर्ष के साथ शुक्रवार को हरिहरपुर गांव रिश्तेदारी में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। वहां से वापस अपने गांव जा रहा था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *