Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

काशी घूमने आई विदेशी लड़की को बियर में शराब पिलाकर होटल में बदसलूकी, सुबह जागी तो गायब थे कपड़े……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। पेरिस से काशी घूमने आई एक विदेशी लड़की को दो दिन घुमाने के बाद गाइड जैसे एक शख्‍स ने तीसरी रात होटल में उसके साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर एक शख्‍स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोप है कि इस शख्‍स ने धोखे से लड़की को बियर में शराब पिलाई। इससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। लड़की सुबह जागी तो वह होटल के कमरे में थी और उसके कपड़े गायब थे। लड़की ने भेलूपुर थाने में अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल जांच बिना लड़की अपने देश वापस लौट गई है।

जाते.जाते लड़की ने पुलिस से कहा कि वह शिकायत इसलिए दर्ज करा रही है ताकि इस तरह की घटना किसी और के साथ न हो। शिकायत के मुताबिक लड़की काशी के केदार घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। उसे बाहर एक आदमी मिला। जो एक गाइड की तरह दिख रहा था। उसने दो दिन उसे शहर में घुमाया। लड़की तीसरी रात उस शख्‍स के साथ एक रेस्टोरेंट में खाने गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *