Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः सभासद ने वाटर कूलर का कराया साफ सफाई, पानी की टंकी में ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। नवरात्रि के प्रथम दिन वार्ड नंबर 9 के सभासद वैभव मिश्रा ने डॉक्टर बी पी सिंह चौराहे और मां दुर्गा मंदिर के पास लगे वाटर कूलर की साफ सफाई कराई। वहीं पानी की टंकी में ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन की गोली डलवाया। जिससे नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं और वार्ड के लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।

वही डॉक्टर बी पी सिंह गली के पास लगे वाटर कूलर का पानी पिछले कुछ माह से सड़क पर बह रहा था उसे रोकने के लिए सभासद ने वाटर कूलर के पास टंकी का भी निर्माण कराया जिससे पानी सड़क पर ना जा सके। सभासद ने वार्ड वासियों से अपील की कि बरसात के जाते ही कई तरह की बीमारियां पैर पसारने लगी है जिससे काफी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। वैसे में आप अपने घर में लगे पानी की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन की टिकिया का छिड़काव अवश्य कराएं साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। जिससे आप और आपके परिवार के लोग स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *