Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ की अपील, किसी के बहकावे में ना आएं……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। सेना में संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदेश के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लम्बे समय से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे इन युवाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शन तथा विरोध कर रहे युवाओं को बड़ा भरोसा दिलाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से एक अपील की। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारतीय सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया अग्निपथ योजना आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। इसी कारण आप लोग किसी बहकावे में ना आएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *