Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः 25 हजार इनामिया को तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

धानापुर, चंदौली। सोमवार की देर शाम को स्थानीय थाने के पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि 25 हजार का इनामिया बदमाश अवैध तमंचे व कारतूस के साथ मौजूद है। जिसपर आनन फानन में थानाध्यक्ष सतेन्द्र विक्रम सिंह ने मय फोर्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर गेट के पास से मिर्जापुर जनपद के चौकियां गांव थाना चुनार के 25 हजार इनामिया अपराधी सूर्यभान कुमार को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार करके थाना लाई। जहां आवश्यक कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया।
सोमवार की देर शाम मुखबीर की सटीक सूचना पर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार इनामिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर बदमाश से पुलिस ने काफी पूछताछ की। बतादें कि उक्त इनामियां पर सकलडीहा कोतवाली में आबकारी अधिनियम के साथ.साथ अनेक गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। वांछित 25 हजार घोषित अभियुक्त सूर्यभान चौकिया थाना चुनार का रहने वाला है। पुलिस ने 315 बोर के तमंचा व एक जिंता कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में विवेक त्रिपाठी, सतेन्द्र कुमार पटेल, कांस्टेबल अनंत राय, कुलदीप मौजूद रहें।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *