Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

चंदौली से सटे इस थाने में नशे में धुत सिपाही ने मचाया उत्पात, फरियादियों से की बदसलूकी…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। मंडुआडीह थाने पर तैनात सिपाही विनय कुमार सिंह ने मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में धुत होकर थाने आने वाले महिला व पुरुष फरियादियों के साथ मारपीट की इतना ही नही एक महिला जो अपने बच्चे के साथ फरियाद लेकर आयी थी उससे भी अभद्र व्यवहार किया। थाने पर एकत्रित भीड़ देख जानकारी लेने थाने पर पहुंचे पत्रकारों को भी देख लेने की धमकी दी।

मामले को तूल पकड़ता देख थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने सिपाही का मेडिकल मुआयना करा कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। सिपाही विनय की करतूत मंडुआडीह इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में उसके इस रवैये से आक्रोश व्याप्त है।

पूर्व आईपीएस और अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर की पार्टी के छात्र अधिकार सेना, वाराणसी के अध्यक्ष रितेश सिंह को मंडुआडीह थाने के सिपाही विनय कुमार सिंह ने अकारण ही थप्पड़ मारा ।इसपर अमिताभ ठाकुर ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से ट्वीट किया। रितेश एक शिकायत लेकर मंडुआडीह थाने गए थे।

थाने पर सिपाही की कारस्तानी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह थाने पहुंचे तो पता लगा कि सिपाही विनय कुमार सिंह ने कई अन्य लोगों के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की है। इसके साथ ही उसने पत्रकारों से भी अभद्रता की थी। मंडुआडीह थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत कराया और शराब के नशे में धुत सिपाही विनय का मेडिकल मुआयना कराने के लिए उसे पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल भेजा। वहीं थाने के पुलिस कर्मियों ने बताया कि सिपाही विनय सरकारी जीप के चालक के पद पर तैनात है और इन दिनों नाइट शिफ्ट में उसकी ड्यूटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *