Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश, बना लिया था बंधक…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ की एक कालोनी में रहने वाले दो युवकों ने एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों के साथ महिला का पति आ गया। जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गए। महिला ने तहरीर दी है।

यह है मामला

लिसाडी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला के मुताबिक उसका पति दिव्यांग है। गुरुवार रात महिला घर पर अकेली थी। तभी कॉलोनी के दो युवक जबरन महिला के घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने तमंचे के बल पर महिला को बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने महिला के पति को सूचना दी। खुद को घिरता देख आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने लिसाड़ी गेट प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *