Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, इतने की मौत…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मीरजापुर। देहात कोतवाली के दुर्गापुर, धनीपट्टी गांव में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर देहात कोतवाली के ग्राम पंचायत धनीपट्टी के दुर्गापुर की है।

अपाचे चालक अभिषेक 21 पुत्र अमरजीत निवासी दुर्गापुर धनिपट्टी घर से लच्छापट्टी की ओर निकला था। तेज़ रफ़्तार बाईक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे धनीपट्टी निवासी रवि 19 पुत्र रमाशंकर उर्फ बल्ला बिंद को पीछे से धक्का मारते हुए एक खंभे से जा टकराई । इसमेे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस से दोनों को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संतुष्टि न मिलने पर परिजन एक निजी अस्पताल में संपर्क किया। वहां भी बाद रवि को मृत घोषित कर दिया गया तो उसे पुन5 मंडलीय अस्पाल लाया गया। जबकि अभिषेक के परिजन पुलिस की मौजूदगी में इकलौते पुत्र के जिंदगी की आस लगाए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रवाना हुए। अभिषेक की मां शिक्षा मित्र व पिता श्रम विभाग में संविदा कर्मी हैं। वही मृतक रवि मजदूरी करता था व उनके पिता कालीन बुनकर हैं। पुत्रों में रवि बड़ा और छोटा भाई शिवशंकर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *