Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशगोरखपुर

पूरा हुआ पंचायतों का परिसीमन, 60 ग्राम पंचायतें, 118 वार्डों का अस्तित्व समाप्‍त…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटकर्व

गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों का परिसीमन पूरा कर लिया गया है। सोमवार को इसका प्रकाशन भी कर दिया गया। परिसीमन के बाद गोरखपुर में 60 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं तो क्षेत्र पंचायत के 118 वार्ड भी अस्तित्व में नहीं रहेंगे। इस चुनाव में जिला पंचायत के पांच वार्ड समाप्त हो जाएंगे। परिसीमन का प्रकाशन होते ही लोग आरक्षण का इंतजार करने लगे हैं और अधिकारियों से लेकर चुनाव लड़ने के दावेदारों की निगाहें इसके लिए शासन पर टिक गई हैं।

इन निकायों में कम हुईं ग्राम पंचायतें

गोरखपुर में 2015 के चुनाव में 1354 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया था। इस साल 60 ग्राम पंचायतें नगर निकायों में शामिल हो जाने के कारण 1294 में चुनाव कराया जाएगा। 60 में से 46 पंचायतें नगर निगम एवं कैंपियरगंज, पिपराइच आदि नगर पंचायतों में नगर निकायों में शामिल की गई थीं। इसके बाद गोला नगर पंचायत के सीमा विस्तार के साथ 14 और ग्राम पंचायतें इसमें शामिल हो गई हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से किए गए आंशिक परिसीमन में ढाई लाख आबादी कम हुई। जिससे जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के वार्ड एवं ग्राम पंचायतें कम हुई हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *