Saturday, July 18, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया तहसीलदार ने लिया बड़ा निर्णय, 20 साल बाद चला प्रशासन का बुलडोजर, खुली बंद कुलाबा…..… किसानों को मिली बड़ी राहत…….. वर्षों पुराना विवाद समाप्त, कोतवाली प्रभारी, नायब तहसीलदार…20 लेखपाल व 20 पुलिसकर्मियों की उतरी फौज

चकिया (चंदौली)। उसरी गांव में करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी कुलाबा नाली को शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खुलवा दिया। वर्षों पुराने विवाद के कारण बंद पड़ी इस नाली के खुलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे खेती को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

तहसीलदार देवेंद्र के नेतृत्व में चले अभियान में नायब तहसीलदार आरिफ, थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, 20 लेखपाल तथा 20 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। प्रशासन ने पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

बताया जाता है कि कुलाबा नाली बंद होने से वर्षों से किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतें और प्रयास हुए, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर विवाद का निस्तारण कराया और बंद नाली को खुलवाकर सिंचाई का रास्ता बहाल कर दिया।

नाली खुलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि दो दशक बाद हुई इस कार्रवाई से न केवल सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि वर्षों से चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी सिंचाई व्यवस्था में किसी प्रकार का अवरोध या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई सार्वजनिक संसाधनों में बाधा उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *