Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

SP ने थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल….. चकिया इंस्पेक्टर का हुआ तबादला, अब इस कोतवाली की मिली कमान…… अर्जुन को मिला चकिया की कमान, थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने की नियुक्तियों में तब्दीली, कानून व्यवस्था को लेकर लिया फैसला

चंदौली। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को जनपदीय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें कई कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है।

एसपी ने थाना चकरघट्टा में प्रभारी निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा था, जिसको भरते हुए दयाराम गौतम को कंदवा से स्थानांतरित कर चकरघट्टा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

2. अनुभव व कार्यकुशलता के आधार पर तैनाती

हरिनारायण पटेल को सकलडीहा से स्थानांतरित कर शहाबगंज थाना प्रभारी बनाया गया है।

प्रियंका सिंह, जो पूर्व में पुलिस कार्यालय में कार्यरत थीं, को थानाध्यक्ष कंदवा के पद पर भेजा गया है।

🔹 3. थानों में आंतरिक समन्वय और सक्रियता के लिए बदलाव

अर्जुन सिंह को शहाबगंज से स्थानांतरित कर चकिया का प्रभारी बनाया गया है।

अतुल कुमार प्रजापति जो पूर्व में चकिया थानाध्यक्ष थे, अब सकलडीहा थाने की कमान संभालेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *