Monday, July 6, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया तहसील से उठी हरियाली की मुहिम, प्रभारी डीएम-एसपी ने लगाया पौधा, जनता से किया बड़ा आह्वान

समाधान दिवस के बाद प्रभारी डीएम व एसपी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चकिया (चंदौली)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं तथा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

 

प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने कहा कि “वृक्षारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। 

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा सकता है। वृक्ष हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए इनके संरक्षण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।”

       पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरणविद परशुराम सिंह, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार देवेंद्र, वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे, चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दूबे , डिप्टी रेंजर आनंद दुबे सहित चकिया रेंज की वन विभाग की टीम एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *