Saturday, July 4, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र ने रचा इतिहास, IIT रुड़की में चयन से क्षेत्र हुआ गौरवान्वित

चकिया के लाल ने किया कमाल! सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र आर्यन विश्वकर्मा का IIT रुड़की में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

नर्सरी से 12वीं तक सिल्वर बेल्स स्कूल में की पढ़ाई, कठिन परिश्रम और लगन से हासिल की देश के प्रतिष्ठित संस्थान में सफलता

चकिया/चंदौली।
चकिया के लिए गर्व का क्षण तब आया जब सिल्वर बेल्स स्कूल के मेधावी पूर्व छात्र आर्यन विश्वकर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित IIT रुड़की में हुआ। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आर्यन की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।


आर्यन ने अपनी पूरी स्कूली शिक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक सिल्वर बेल्स स्कूल से ही प्राप्त की। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया। उनकी इसी लगन और दृढ़ संकल्प ने उन्हें देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में स्थान दिलाया।
आर्यन की इस उपलब्धि के पीछे उनके अथक परिश्रम, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन प्रभात जायसवाल, निदेशक श्रीमती सुषमा जायसवाल, सहायक प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जायसवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य राजदीप पॉल तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आर्यन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चेयरमैन प्रभात जायसवाल व  निदेशक  सुषमा जायसवाल
 कहा कि आर्यन की सफलता सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणा है। उन्हें विश्वास है कि आर्यन भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और ज्ञान के बल पर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *