चंदौली की ऐसी खबर देखकर पहले आपको नहीं होगा विश्वास पुलिस ने नयी तकनीक विफल….. मिली बड़ी कामयाबी, एक को धरदबोचा…..ऊपर रखा ईंट, नहीं जायेगा शक, नीचे लोहे की सेटरिंग बनाकर रखा था
अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 01 तस्कर गिरफ्तार
536 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सैयदराजा, चंदौली ।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बीते दिनों जनपद के सभी थानाध्यक्षों को अवैध शराब तस्करी रोकने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सैयदराजा थाना क्षेत्र ग्राम जेठमलपुर सम्राट ढाबा चन्दौली से बिहार जाने वाले मुख्य मार्ग से पुलिस टीम ने एनएच 2 हाइवे पर

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सदर कृष्ण मुरारी शर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.06.2025 को उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर सम्राट ढाबा चन्दौली से बिहार जाने वाले मुख्य मार्ग से एक अदद महिन्द्रा टैक्टर-ट्राली जिसमें लोहे का सेटरिंग बनाकर अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी पायी गयी तथा ऊपर ईंट लदा हुआ था । सभी पेटी को नीचे उतरवाकर गिना गया तो अलग अलग ब्रान्डो के लगभग 536 लीटर अग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। वही पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।





