Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली : प्रतिमा रखे जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, भारी पुलिस बल तैनात…….सीओ और राजस्व टीम मौके पर, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में, प्रतिमा हटवाया

 

चंदौली, पूर्वाचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली के बबुरी थाना अंतर्गत चनहटा गांव में विवादित जमीन पर रविदास जी की प्रतिमा रखे जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रतिमा को तत्काल हटवा दिया गया। पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया है। सीओ की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई जा रही है।


चनहटा गांव में खाली जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी दिन से विवाद बना हुआ है। कुछ दिनों पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर नंबर और नवीन परती का चिन्हांकन भी कर दिया था। बुधवार को एक पक्ष ने विवादित जमीन पर रविदास जी की प्रतिमा स्थापित कर दी। जानकारी होते ही दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को हटवा दिया। जानकारी होते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंच गए। विवादित जमीन की दोबारा पैमाइश कराई जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विवादित जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। बगैर प्रशासन की अनुमति के कभी भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *