Saturday, September 12, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – मोबाइल गेम बना मौत का जाल: 6 साल के मासूम की हत्या, 24 घंटे में खुला राज……’चुगली की थी… नहीं छोड़ूंगा’, मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा……गेम दिखाने के बहाने ले गया, फिर मासूम को उतार दिया मौत के घाट

3000 रुपये और चुगली बनी हत्या की वजह, मासूम कार्तिक की मौत का खुलासा

चन्दौली। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में छह वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल 15 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कंचन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी राजेश सिंह का भांजा 22 मई को गांव आया था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। इस दौरान वह उनके छह वर्षीय बेटे कार्तिक सिंह को चिढ़ाता और मारपीट भी करता था। परिजनों के अनुसार बाल अपचारी कई बार कार्तिक को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।

आरोप है कि 26 मई को किशोर ने कंचन सिंह के मोबाइल से चोरी-छिपे अपने दोस्त के खाते में तीन हजार रुपये भेज दिए थे। इस घटना को कार्तिक ने देख लिया और अपनी मां को बता दिया। डांट पड़ने और रुपये वापस कराए जाने के बाद किशोर काफी नाराज हो गया था।

पुलिस के अनुसार 31 मई को आरोपी किशोर ने मोबाइल पर गेम और कार्टून दिखाने का लालच देकर कार्तिक को घर से बुलाया और गांव के शिव मंदिर तक ले गया। वहां मौका मिलने पर वह उसे पास स्थित कम्पोजिट विद्यालय करजरा परिसर में ले गया और मुंह दबाकर तथा सीने पर चढ़कर उसकी हत्या कर दी। बाद में खोजबीन के दौरान बच्चे का शव विद्यालय परिसर में मिला था।

घटना की सूचना पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में धीना पुलिस ने जांच के दौरान किशोर को जनौली तिराहे और एसडी पब्लिक स्कूल के बीच से अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि कार्तिक द्वारा चुगली किए जाने और डांट पड़ने से वह गुस्से में था तथा उसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपी किशोर के पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अभिनव वर्मा और महिला रिजर्व कांस्टेबल अनामिका त्रिपाठी शामिल रहीं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया और मामले का खुलासा किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *