Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – पहाड़ी के पीछे सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस का धावा; छह जुआरी गिरफ्तार, नकदी-बाइक बरामद.…….

चकिया, चंदौली

 स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर स्थित पहाड़ी के पीछे चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने शनिवार को अचानक छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकिया पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फत्तेपुर गांव के पास पहाड़ी के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमलेश कुमार, निखिल पटेल, शुभम गिरी, वकील बिन्द, रामबली और रमेश जायसवाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान 52 ताश के पत्ते, 21,070 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

चकिया थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अहम भूमिका में रही पुलिस टीम

कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *