चंदौली – इस कंपोजिट विद्यालय परिसर में मिला 6 वर्षीय मासूम का शव, गांव में मचा हड़कंप….. गायब था, मौके पर पहुंची पुलिस
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट के पास छह वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कार्तिक सिंह (6 वर्ष), पुत्र कृष्णानंद सिंह उर्फ मूसे सिंह, रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान विद्यालय की चहारदीवारी के अंदर उसका शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




