चकिया- दुकान में लूट की कोशिश पड़ी भारी, महिला ने मचाया शोर, पुलिस की आई कहानी , पुलिस मुठभेड़ में घायल युवक…….. असलहा बरामद करने लगे आई थी पुलिस तभी
चकिया (चंदौली)। चकिया थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव स्थित ज्वेलर्स दुकान में लूट की कोशिश पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से विफल हो गई। वारदात में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी पकड़ लिया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक, अवैध असलहा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 मई की शाम बसाढ़ी गांव स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। इनमें एक युवक ग्राहक बनकर चांदी की सिकड़ी देखने और मोलभाव करने लगा, जबकि दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। इसी दौरान आरोपियों ने दुकान का शटर गिराकर संचालिका पूजा देवी से लॉकर की चाबी छीनने का प्रयास किया।

आरोप है कि दो बदमाशों ने कट्टा और पिस्टल दिखाकर महिला को भयभीत किया और कैश बॉक्स से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर संचालिका के साथ मारपीट भी की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और बगल के बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। इससे बदमाशों की योजना विफल हो गई और दो आरोपियों को मौके पर ही बाइक समेत दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से चांदी की सिकड़ी, बिक्री के 1600 रुपये, एक अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की। पीड़िता की तहरीर पर थाना चकिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार यादव से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात के दौरान खुद को व्यापारी दिखाने की योजना बनाई थी और अपना .315 बोर का असलहा तथा कारतूस अलग स्थान पर छिपा दिए थे।




