Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SP ने तीन चौकी प्रभारी समेत आठ दरोगाओं का तबादला………कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आठ उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश में तीन चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, जबकि कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शिव शंकर सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा में भेजा गया है। चौकी कमालपुर थाना धीना में तैनात उपनिरीक्षक जय करन सरोज को यथावत चौकी कमालपुर का प्रभार दिया गया है, जबकि चौकी कमालपुर में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद यादव को चौकी कस्बा थाना इलिया भेजा गया है।

इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक गंगाधर मौर्य को थाना सैयदराजा स्थानांतरित किया गया है। थाना नौगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक बृज मोहन सिंह को थाना मुगलसराय भेजा गया है।

वहीं, उपनिरीक्षक नमो नारायण राय का थाना अलीनगर स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें पुनः पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है। थाना मुगलसराय में तैनात उपनिरीक्षक मो. अरशद को थाना चकरघट्टा भेजा गया है, जबकि चौकी कस्बा थाना इलिया में तैनात उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल को थाना इलिया में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *