Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में 13 कर्मियों ने रचा रिकॉर्ड, दो दिन में पूरा किया कार्य……. एसडीएम-तहसीलदार ने किया सम्मानित 13 को किया सम्मानित….….. 2 दिन में दूसरी बार तहसील प्रशासन ने किया सराहनीय कार्य,अन्य कर्मियों को भी तेजी से कार्य पूरा करने की नसीहत

जनगणना-मकान सूचिकरण 2027 में उत्कृष्ट कार्य पर मिली सराहना, अन्य कर्मियों को भी तेजी से कार्य पूरा करने की नसीहत

चकिया, चंदौली।

जनगणना एवं मकान सूचिकरण 2027 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 13 प्रगणकों को मंगलवार को तहसील सभागार में सम्मानित किया गया।

शहाबगंज के 11 और चकिया के दो प्रगणकों ने अपनी आवंटित HLB का कार्य मात्र दो दिनों में पूरा कर मिसाल पेश की। उनके बेहतर कार्य की सराहना करते हुए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने प्रशस्ति देकर सम्मानित किया तथा अन्य कर्मियों से भी उनसे प्रेरणा लेकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने का आह्वान किया।

तहसील सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने एक-एक कर सभी प्रगणकों से कार्य करने की शैली, अनुभव और सामने आई चुनौतियों को साझा कराया, ताकि अन्य प्रगणकों को भी कार्य निष्पादन में मदद मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि टीम भावना, जिम्मेदारी और समय प्रबंधन के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

सम्मानित होने वालों में महेंद्र कुमार सिंह (शाहपुर), मनोज तिवारी (बेन), गुरुद्वीप जायसवाल (अमांव), अंकुर सोनकर (इलिया), रामाश्रय प्रसाद (बेलावर), अशोक कुमार अरुण (मुबारकपुर), नसीम अहमद (खरौझा), प्रमोद कुमार सिंह (बड़ौरा), सुरजीत पटेल (बड़ौरा), अमन कुमार (उसरी), छोटेलाल (रामशाला), बाबूलाल (भलुआ बिलौड़ी) और आनंद कुमार भारती शामिल रहे।

इस दौरान उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने कहा कि जनगणना और मकान सूचिकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता बेहद जरूरी है। जिन प्रगणकों ने दो दिनों में कार्य पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है, वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता बढ़ाने का काम करते हैं।

 

वहीं तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य दूसरों को प्रेरित करना है। उन्होंने सभी प्रगणकों से कार्य को गंभीरता से लेते हुए जल्द और सही तरीके से पूरा करने की अपील की।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार शहाबगंज आरिफ अंसारी, नवागत नायब तहसीलदार चकिया, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार व अजीत पाल, दोनों ब्लॉकों के एआरपीगण तथा कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *