Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – खनन माफियाओं पर टास्क फोर्स का शिकंजा, 4 दिन में 28 ट्रक बंद… एक रात में 13 पर बड़ी कार्रवाई……..रातभर चली टास्क फोर्स की कार्रवाई

चकिया/चंदौली।

जनपद में अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित संयुक्त टास्क फोर्स ने बीते चार दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 ट्रकों को बंद कर दिया है। इससे खनन माफियाओं और टैक्स चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है

प्रशासन द्वारा गठित इस टास्क फोर्स में परिवहन, खनन, सेल टैक्स, जिला एवं तहसील प्रशासन के साथ पुलिस विभाग को शामिल किया गया है। टीम का उद्देश्य अवैध खनन और उसके परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है।

अभियान के तहत 25 मई 2026 की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 13 ट्रकों को बंद किया गया। इनमें 3 ट्रक ओवरलोड पाए गए, जबकि 10 ट्रकों पर अवैध खनन और सेल टैक्स चोरी के आरोप में कार्रवाई की गई। प्रशासन ने इस दौरान लगभग 2.5 लाख रुपये प्रशमन शुल्क भी वसूल किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के परमिट निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। टास्क फोर्स को विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड, गलत पार्किंग और नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि खनन कार्य में लगे ट्रैक्टरों से सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं और करों की अपवंचना की शिकायतें भी मिलती हैं। ऐसे में बिना नंबर प्लेट और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वाले किसी भी वाहन के खिलाफ चालान व बंदी की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *