ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे , चैट भी पढ़ता था पति; जब पति ने पिता-पत्नी को मार डाला.…….मारी गोली, पुलिस ने बरामद किया पिस्टल,शादी के साथ महीने बाद ही बढ़ी नजदिकियां
बुलंदशहर, लखनऊ।
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में ससुर-बहू की हत्या में चौंकाने वाला राज खुला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन और सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। अक्तूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था।
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी।
बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है।

कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी।






