Saturday, September 12, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः राष्ट्रीय बेविनार कल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर देंगे व्याख्यान…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी व पूर्वांचल पोस्ट फाण्उडेशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की शाम पांच बजे से राष्ट्रीय बेविनार कोरोना काल में पत्रकारिता एवं सामाजिक चुनौतियों विषय पर आयोजित किया गया है। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा सहित देश के अन्य विश्व विद्यालयों के प्रोफेसर अपना व्याख्यान देंगे।

बेविनार के संयोजक पूर्वांचल पोस्ट फाउण्डेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि बेविनार का आयोजन 24 जून को शाम 5 बजे से 7 बजे तक गुगल मीट पर आयोजित किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में पत्रकारिता व सामाजिक चुनौतियां विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए राष्ट्रीय बेविनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वक्ता के रुप में आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चकिया, हैदराबाद मौलाना आजाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के विभागध्यक्ष मुहम्मद फरियाद, बाबा भीमराम अंबेडर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ पत्रकारिता विभाग के डीन प्रोफेसर गोविन्द पांडेय, वहीं इंद्रप्रष्ट विश्वविद्यालय नई दिल्ली से डा. दुर्गेश त्रिपाठी के साथ-साथ फिरोजाबाद जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा व मालवीय पत्रकारिता संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *