जब टीम ने चलाया आपरेशन आहत,तो मिली बड़ी सफलता….2 चढ़े हत्थे, 5 को प्रभारी प्रदीप रावत व CIB की टीम ने बचाया
डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ, सीआईबी और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त कार्रवाई
चंदौली। डीडीयू मंडल में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिग बच्चों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। कार्रवाई डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर की गई, जहां सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो संदिग्धों को बच्चों के साथ पकड़ा गया।





