Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सपा, रालोद गठबंधन के दो प्रत्याशियों समेत 57 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

हापुड़। पुलिस.प्रशासन की बिना अनुमति विधायक पद के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार.प्रसार व बैठक करना भारी पड़ गया। सपा.रालोद गठबंधन से हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों समेत 57 लोगों के खिलाफ थाना सिंभावली व देहात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोरोना गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लंघन कर प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार.प्रसार में जुटे थे।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि विधान सभा चुनाव के देखते हुए जनपद में आचार संहिता व धारा.144 लागू है। इसके बावजूद हापुड़ विधानसभा सीट से सपा.रालोद गठबंधन से प्रत्याशी गजराज और उनके समर्थकों ने चुनावी बैठक का आयोजन किया। गांव ददायरा समेत कई गांवों में चुनावी बैठक की गई। मामले में विधायक प्रत्याशी गजराज सिंह समेत व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *