Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और पति को कुल्हाड़ी से किया लहूलुहान….. गम्भीर रूप से घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहा, कल्हाड़ी व आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

नौगढ़, चंदौली।

चंदौली के गढ़वा गांव में सनसनी, पत्नी समेत लहूलुहान हुआ युवक; आरोपी गिरफ्तार

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़वा निवासी सुनील कुमार यादव अपनी पत्नी ललिता यादव के साथ शनिवार की शाम घर के लेट्रिंग के सेफ्टी टैंक की तराई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुभाष यादव वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना चकरघट्टा में आरोपी सुभाष यादव के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 20/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *