Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया-हनुमान मंदिर के पास आखिरी बार दिखा था किशोर, अब नदी किनारे मिला शव, मचा कोहराम.…. किशोर दो दिन पहले निकला था घर से..…. वापस नहीं लौटा, नदी किनारे मिली किशोर की लाश

शहाबगंज/चकिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगरौर नदी के पास कर्मनाशा नदी किनारे सोमवार सुबह 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान बिहार राज्य के कैमूर जनपद के चांद थाना क्षेत्र निवासी रामप्रवेश मौर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी के पास पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि रामप्रवेश को आखिरी बार मंगरौर स्थित हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया था। इसके बाद से वह लापता था।

अचानक किशोर का शव मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *