Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

सीबीएसई रिजल्ट में डालिम्स सनबीम का डंका, 100 में 100 अंकों की बरसात से चकिया में बना नया रिकॉर्ड

चकिया, चंदौली। लगातार हर वर्ष की तरह इस बार भी डालिम्स सनबीम स्कूल चकिया के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, वहीं छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर पूरे चकिया क्षेत्र का मान बढ़ाया।

कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष ऐसा प्रदर्शन किया कि विद्यालय एक बार फिर तहसील स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले संस्थानों में शामिल हो गया। ह्यूमैनिटीज़ वर्ग में भूमि सिंह ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए, जबकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 98 और 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अंग्रेजी विषय में रोशनी शर्मा ने 92 प्रतिशत, राजवीर ने 91 प्रतिशत तथा श्रेयांश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हिंदी में भूमि सिंह ने 96 प्रतिशत, शिवांगी शर्मा ने 95 प्रतिशत, शमा ने 93 प्रतिशत, आनंद रतन ने 92 प्रतिशत तथा शिवांगी और शालू ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। इतिहास विषय में भूमि सिंह को 93 प्रतिशत अंक मिले, जबकि ज्योति चौरसिया ने बायोलॉजी में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केमिस्ट्री में आनंद रतन ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल विषय में रोशनी शर्मा और अश्वनी सिंह ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा 17 अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों का समर्पण ही इस उपलब्धि का आधार है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि एक बार फिर डालिम्स सनबीम चकिया के छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि उत्कृष्ट परिणाम देने में विद्यालय का कोई मुकाबला नहीं है। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *