चंदौली – 24 घंटे में तीन हत्याएं… फिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ सनकी पूर्व सैनिक शूटर..….. ज़िले में दहशत का अंत, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक फैला था खौफ, सबको किया था परेशान, हुआ था बर्खास्त, 2 पुलिस कर्मियों पर किया फायर, हुए घायल…..
चंदौली
जनपद में 24 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याओं से दहशत फैलाने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने संयुक्त मुठभेड़ में मार गिराया। एसओजी, अलीनगर पुलिस, सकलडीहा पुलिस तथा जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार मृत अभियुक्त की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 में सेना से बर्खास्त किया गया था।







