चकिया नगर पंचायत में बड़ा प्रशासनिक फैसला: राजू माली बने अध्यक्ष के प्रतिनिधि……..कर्मचारियों को सख्त निर्देश, चेयरमैन ने लिया निर्णय
चकिया (चंदौली)। नगर पंचायत चकिया में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता राजू माली को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। इस फैसले को नगर पंचायत की कार्यप्रणाली में तेजी लाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अध्यक्ष कक्ष में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान राजू माली को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिनिधि द्वारा उठाए गए जनहित से जुड़े सभी मामलों पर बिना विलंब तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।





