Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

किया जनपद व प्रदेश में प्रस्तुत किया माडल…सभी ने किया सराहना, योगी सरकार के मंत्री व विधायक ने काटा फीता, रंग लाया CDO व बीडीओ,प्रधान का प्रयास…..17 योजनाओ से हुआ आच्छादित, 20 लाभार्थियों को मिला चाबी, कालोनी देखने पहुंचे अधिकारी

राज्यमंत्री ने सीएम जीरो पावर्टी कॉलोनी का किया उद्घाटन

राज्य मंत्री संजीव गोंड ने 20 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी

चकिया, चंदौली।

 विकासखंड के ग्राम पंचायत दिरेहु में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2025-26 के तहत आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से राज्य मंत्री संजीव गोंड, चकिया विधायक कैलाश आचार्य , चकिया शम्भू नाथ सिंह यादव व चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से किया गया। इसके पश्चात मंत्री ने कॉलोनी का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कॉलोनी का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश की रस्म संपन्न कराई गई।

राज्य मंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि जीरो पावर्टी कॉलोनी का उद्देश्य उन परिवारों को सम्मानजनक जीवन देना है, जिनके पास न अपना घर था और न ही बुनियादी सुविधाएं। सरकार का संकल्प है कि ऐसे वंचित परिवारों को आवास के साथ शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।


इस मौके पर मंत्री ने 20 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपीं, साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी विकासखंडों में भूमिहीन व आवासहीन परिवारों को चिन्हित कर जीरो पावर्टी योजना के अंतर्गत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

चकिया विधायक ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे विकसित भारत–2047 का सपना साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी ब्लॉकों में ऐसी कॉलोनियों का निर्माण कर बेसहारा परिवारों को आवास, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि इस योजना को धरातल पर उतारने में विधायक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसके चलते कम समय में यह कार्य पूर्ण हो सका। उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक वंचित परिवार को पेंशन, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, श्रम कार्ड जैसी योजनाओं से जोड़ा जाए। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आय बढ़ाने, राजमिस्त्री प्रशिक्षण देने और बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं , भाजपा नेता छत्रबली सिंह , सुजीत सिंह, बीडीओ विकास सिंह, डीसी मनरेगा, मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप गुप्ता आशु, संतोष सिंह, प्रधान नजहत परवीन, प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद, एडीओ पंचायत एन डी तिवारी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *