चंदौली DM की अध्यक्षता में स्थाई समिति की बैठक…..फोन न उठाने से लेकर फर्जी पत्रकारिता तक उठे सवाल, डीएम ने दिए सख्त संकेत….प्रेस क्लब जमीन पर भी चर्चा,16 महीने बाद आयोजित हुआ बैठक, सूचना निदेशक के आदेश के अनुसार अब होगा हर महीने बैठक
पत्रकारों की स्थाई समिति की बैठक संपन्न, समस्याओं के समाधान का आश्वासन
चन्दौली। कलेक्ट्रेट सभागार में 28 फरवरी को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त पत्रकारों की स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों ने विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की पहचान, अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने से सूचना आदान-प्रदान में आ रही बाधा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में कमी तथा प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनहित की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन और मीडिया के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने पर प्रसन्नता जताई।
इस अवसर पर मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कुमार गुप्ता, जयराम राय, करूणापति तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, उपजा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि आरिफ हाशमी, विनय तिवारी, संतोष यादव और श्रवण मिश्रा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।