चकिया-रंगों की जगह फूलों से सजी होली, डालिम्स सनबीम में दिखा प्रेम और पर्यावरण का संगम
चकिया। नगर स्थित Dalimss Sunbeam School में सोमवार को होली का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने रंगों की जगह गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों से “फूलों की होली” खेलकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाया गया था। बच्चों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर उत्सव का आनंद लिया। पूरे परिसर में हंसी, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा। रासायनिक रंगों से दूरी बनाते हुए विद्यार्थियों ने सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संकल्प भी लिया।




