चकिया : अजीत पाल को मिला BEO का चार्ज, लिया चार्ज…….“फरवरी की तैयारी आज से, चकिया को बनाना है जनपद टॉपर”
चकिया, चंदौली । सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने विकासखंड बरहनी में नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल को चकिया विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर बधाई दी और उनके कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि शासकीय व मानवीय दोनों पक्षों को साथ लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया जाएगा। वहीं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने कहा कि फरवरी माह में निपुण असेसमेंट प्रस्तावित है, ऐसे में प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी विद्यालय निपुण हों और जनपद स्तर पर चकिया विकासखंड प्रथम स्थान प्राप्त करे। उन्होंने चयनित शिक्षक संकुलों को अनिवार्य रूप से डीसीएफ भरने तथा समस्त सूचनाएं समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय गुप्ता, राजेश पटेल, मंत्री बाबूलाल, अनिल यादव, एआरपी संदीप कुमार, नोडल शिक्षक राजदेव, माया प्रसाद गौड़, प्रदीप जैसल, ख्याल चंद मौर्य, अशोक प्रजापति, राधेश्याम, अजीत मौर्य, रोशन, कृष्णकांत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।










