Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

जब शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई……. गांव में शराब की दुकान के पास खुले में मांस बिक्री को लेकर उत्पन्न आक्रोश को देखते हुए यह कदम उठाया,15 लोगों पर कार्रवाई

15 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, क्षेत्र में मचा था विवाद का माहौल

चंदौली।

क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सकलडीहा पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 15 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।

प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद, आपसी तनाव और ग्राम इटवां में शराब की दुकान के पास खुले में मांस बिक्री को लेकर उत्पन्न आक्रोश को देखते हुए यह कदम उठाया। खुले में मांस बिक्री से न केवल स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी थी, बल्कि संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई थी।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 15 लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक धाराओं में चालान किया, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रही।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सकलडीहा, नागेपुर, बरठी, दरियापुर, उतड़ी एवं टेकापुर गांवों के निवासी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरुणेन्द्र राय, उपनिरीक्षक जगदीश कुमार यादव, राणा प्रताप यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *