Tuesday, June 23, 2026
Uncategorizedचंदौली

चंदौली में कड़ाके की ठंड का कहर: चंदौली में कक्षा 1 से 8 के इतने जनवरी तक स्कूल हुआ बंद, 9 से 12वीं की टाइमिंग बदली…….DM से वार्ता कर लिया बड़ा फैसला

चंदौली।

जनपद में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, सभी शिक्षा बोर्डों से संचालित विद्यालयों में यह निर्णय प्रभावी रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालयों को छात्रों के ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट कहा गया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

अचानक बढ़ी ठंड से राहत की खबर मिलते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुबह की कंपकंपाती ठंड से बच्चों को फिलहाल राहत मिलेगी।


About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *