Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली को जल्द मिलेगा बड़ी सौगात, एमडी ने किया स्थल का निरीक्षण…….. बनने जा रहा आधुनिक बस स्टेशन, तैयारियां तेज…… डीपीआर जल्द अंतिम रूप में,, सीडीओ आफिस के समीप…..बस स्टेशन में 4,500 यात्रियों की दैनिक क्षमता

चंदौली। जिले को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नया बस स्टेशन और बस डिपो मिलने जा रहा है। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत प्रस्तावित इस परियोजना की डीपीआर अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार की शाम यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह (IAS) ने सीडीओ आफिस के समीप कृषि भूमि स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

बता दे कि 4.17 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस बस स्टेशन में 4,500 यात्रियों की दैनिक क्षमता, 16 बस बे, 22 बस पार्किंग, EV बसों के लिए अलग पार्किंग, वर्कशॉप, वॉशिंग स्टेशन और फ्यूल स्टेशन जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी। टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकटिंग, सुरक्षा व प्रशासनिक कक्ष भी बनाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान एमडी ने ड्राफ्ट लेआउट, सर्कुलेशन प्लान और 3D डिज़ाइन को जमीन पर देखकर परखा। बस प्रवेश-निकास मार्ग को और सुगम बनाने, ग्रीन एरिया को प्रभावी तरीके से विकसित करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए।

एमडी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा—

“संशोधित डीपीआर एक सप्ताह में UPSRTC को भेजी जाए, ताकि अनुमोदन के बाद निविदा प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सके। निर्माण लागत व मेंटीनेंस कम रखना प्राथमिकता होगी।”

परियोजना के शुरू होने के बाद जनपद में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व तकनीक आधारित सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस दौरान रोडवेज प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *