Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – साहू समाज की अनोखी मिसाल—आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की बिटिया की शादी में बढ़ाया मदद का बड़ा हाथ…… मानवीय मूल्यों की चमक—61 हजार नकद व 24 हजार का सामान देकर खिल उठे परिवार के चेहरे

चंदौली। इंसानियत, संवेदना और सामाजिक दायित्व क्या होता है—यह साहू समाज ने एकबार फिर साबित कर दिया। सदर ब्लाक के मधुपुर गांव में स्व. यमुना प्रसाद के परिवार की बिटिया गुड़िया की शादी आर्थिक संकट के कारण बड़ी जिम्मेदारी बन गई थी। लेकिन समाज ने जिस तरह आगे आकर इस परिवार का हाथ थामा, उसने पूरे इलाके में एक दिल छू लेने वाली मिसाल पेश कर दी।

समाज के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने परिवार को ₹61,000 नकद और करीब ₹24,000 मूल्य का जरूरी घरेलू सामान—कूलर, टीवी, मिक्सर-ग्राइंडर, कपड़ा सेट, कंबल, कुर्सी-मेज, चावल-गेहूं आदि—उपलब्ध कराए। किसी ने इलेक्ट्रॉनिक सामान दिया, किसी ने फर्नीचर तो किसी ने खाद्यान्न देकर परिवार की मुश्किल को हल्का किया। कई सदस्यों ने 1100 से 5100 रुपये तक का आर्थिक सहयोग भी दिया।

इस मुहिम में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। मुस्कान, रत्ना गुप्ता, रेखा गुप्ता समेत कई महिलाओं व युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और परिवार को भरपूर सहारा दिया।

बिटिया की मां पार्वती गुप्ता सहायता पाकर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा— “समाज ने हमारे दुख को समझा, बेटी की शादी की चिंता दूर कर दी… यह उपकार हम जीवन भर याद रखेंगे।”

उधर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि साहू समाज की पहचान ही जरूरतमंदों की मदद करना है। समाज आगे भी हर ऐसे परिवार की मदद करेगा जिसे सहयोग की आवश्यकता है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरी लाल साहू, अनिल साहू, विनोद गुप्ता (शंकर मोड़), पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार, पूर्व सभासद शिवरतन गुप्ता, ईशान गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरव गुप्ता, आईईएस संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता (प्रदीप वस्त्रालय), प्रधान अरविंद गुप्ता, राम अवतार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, सत्यप्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

साहू समाज की यह सामूहिक पहल न सिर्फ एक परिवार के लिए राहत बनी, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का संदेश—कि ‘एकजुटता हो तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं।’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *