चकिया व शहाबगंज थाने की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, घूमने गया 2018 में राजस्थान वहां चुराकर आया बाइक…….10 मोटरसाइकिल किया बरामद, चकिया में चलाता था गैरेज
चकिया-शहाबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
चार गिरफ्तार, दस चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद,
एसपी ने टीम को 20 हजार का इनाम घोषित किया

चंदौली।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया व शहाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता अर्जित की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ठिकानों से दस चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद गाड़ियों में सात चालू हालत, दो अधखुली और एक पूरी तरह से खुली बाइक शामिल है।



