चंदौली में यहां शाम को चली गोली, घात लगाए बैठे थे….. अधिवक्ता को मारी गोली, हुआ मौत……. आक्रोशित अधिवक्ता, रिटायर्ड दरोगा ने ही…. कचहरी में दिन में हुआ था झगड़ा
सदर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में गुरुवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब रिटायर्ड दरोगा दंगल यादव ने अपने छोटे भाई एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कमला यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुबह कचहरी परिसर में दोनों भाइयों के बीच जमीन और पुराने लोन को लेकर जमकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे व एएसपी अनंत चंदशेखर मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सूत्रों के मुताबिक, अधिवक्ता कमला यादव न्यायालय से लौटकर जैसे ही घर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दंगल यादव ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें दो सिर में और एक सीने में लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से छानबीन की। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्यारोपित दरोगा की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि “घटना बेहद गंभीर है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”