Tuesday, July 14, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – अब आज स्वच्छता अभियान में घास छिलते नजर आए विधायक, चेयरमैन व SDM,, फोटो नहीं… वृहत स्तर चला स्वच्छता अभियान, विधायक, सभासद व जिला महामंत्री कूड़ा इकट्ठा कर कूड़ा गाड़ी में डाला, निकली रैली

स्वच्छता अभियान में विधायक, चेयरमैन व ईओ/एसडीएम ने किया श्रमदान


मां काली मंदिर परिसर से चला स्वच्छता अभियान

विधायक के नेतृत्व में निकला स्वच्छता रैली

चकिया, चंदौली। शासन द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत नगर पंचायत चकिया में गुरुवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव तथा उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र स्वयं झाड़ू लगाते और घास छीलते नजर आए। उन्होंने एकत्रित कूड़े को नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी में डालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर 5 स्थित मां काली मंदिर प्रांगण से हुआ। यहां पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और नगर भ्रमण कर नागरिकों को गीले व सूखे कचरे के सही निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, होम कंपोस्टिंग, जीरो वेस्ट तथा प्लास्टिक बैन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवन का संस्कार है। हर व्यक्ति को इसे अपने व्यवहार में शामिल करना होगा, तभी समाज स्वस्थ और सुंदर बन सकता है।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायत चकिया स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस अभियान में जनसहभागिता सबसे बड़ी ताकत है।

ईओ/उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान प्रतिदिन चलना चाहिए। प्रत्येक वार्ड में जो स्थान सबसे गंदा है वहां सामूहिक रूप से सभी कर्मचारी-अधिकारी मिलकर सफाई करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, डाक्टर कुंदन , सभासद रवि गुप्ता व उमेश चौहान , मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता उर्फ आशु, तहसीन, विजय विश्वकर्मा, बाबू , राकेश रोशन, एकराम, रोहित विश्वकर्मा, रिंकू सोनकर सहित सभासदगण, नगर पंचायत कर्मचारी तथा सफाईकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *