चकिया- नगर के बीच की शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 2 सभासद सहित नगर अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन……. नवरात्रि में सर
चकिया, चंदौली
नगर के विभूति नगर वार्ड नम्बर 9 स्थित शराब की दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड चकिया की पूरी टीम ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर नवरात्रि पर्व के दौरान दुकान बंद कराने व भविष्य में नगर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।

विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि शराब की दुकान के चलते आए दिन झगड़े व गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं। जिससे महिलाओं व बच्चों को परेशानी होती है। नवरात्रि के अवसर पर नगर में माता की चौकी व पूजा-पंडालों का आयोजन होता है। ऐसे में शराब की दुकान के चलते हर समय अशांति व विवाद की आशंका बनी रहती है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष स्वाती केशरी ने कहा कि “नगरवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धार्मिक आयोजनों के समय शराब दुकान बंद रहनी चाहिए और स्थायी तौर पर इसे नगर से बाहर हटवाना ही होगा।”





