Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

दर्जाधारी मंत्री के बेटे की शर्मनाक हरकत, महिला से बोला- ‘एक घंटे के लिए आओ और 10 हजार रुपये लो’

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जाधारी के पुत्र से मारपीट का आरोप लगा थाने में किया हंगामा, पुलिस से हुई धक्का मुक्की

रुद्रपुर/Uttarakhand News

दर्जाधारी के पुत्र पर ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने उसकी मामी की एक घंटे की कीमत दस हजार लगाते हुए उसे चामुंडा मंदिर के पास बुलाने का आरोप लगाया है। जब महिला अपने भांजे के साथ गई तो वह उसे जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के भांजे की पिटाई कर दी

यह देख आसपास के लोगों ने आरोपितों की धुनाई लगा दी। इस पर दर्जाधारी के पुत्र ने स्वजन को मारपीट की बात बताई तो वह थाने चले गए। जहां भाजपाइयों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझाैता होने के बाद मामला शांत हाे गया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा

पुलिस के अनुसार, विवेक नगर ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने सौंपी तहरीर में कहा है कि 13 सितंबर को उसकी मामी के मोबाइल पर एक युवक काल कर परेशान कर रहा था। साथ ही उसकी मामी से कह रहा था कि एक घंटे के लिए आ जाओ और 10 हजार रुपये ले लो। साथ ही उसकी मामी को चामुंडा मंदिर के पास बुला रहा था। इस पर उसकी मामी ने जानकारी उसे दी। जिसके बाद वह अपनी मामी के साथ चामुंडा मंदिर पर गया।

जहां बुलेट सवार दो युवक आए और जबरन उसकी मामी को ले जाने का प्रयास करने लगे। यह देख उसने विरोध किया तो उससे गालीगलौज और मारपीट की। शोर होने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई की। जिसके बाद आरोपित उसे और उसकी मामी को देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। इधर, मारपीट में घायल युवकों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। जिसके बाद दर्जाधारी और भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता ट्रांजिट कैंप थाने पहुंच गए।

थाने में भीड़ देखकर उन्हें एसआइ और पुलिस कर्मियों ने बाहर जाने को कहा। इस दौरान एसआइ ने दर्जाधारी को भी धक्का दे दिया। इससे भड़के समर्थकों ने दर्जाधारी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर निगम मेयर विकास शर्मा भी पहुंच गए।

उनका कहना था कि दर्जाधारी के पुत्र के साथ चामुंडा मंदिर के पास मारपीट हुई है। पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में जब पुलिस ने पूरा मामला भाजपाइयों के सामने रखा तो वह शांत हुए। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दर्जा राज्य मंत्री के पुत्र से चामुंडा मंदिर के पास मारपीट हुई थी। मामले में जब दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता थाने में एकत्र हुए। थाने में भीड़ देखकर पुलिस दर्जा राज्य मंत्री को नहीं पहचान पाई और उन्हें समर्थकों के साथ बाहर जाने को कह दिया। बाद में उन्होंने पहचान लिया और माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। – विकास शर्मा, मेयर, नगर निगम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *