Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीवाराणसी

सांसद चंदौली ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मुगलसराय में मिलावटखोरी का उठाया मुद्दा, CBI व उच्च स्तरीय विभागीय एजेंसी से जांच कराने की मांग

चंदौली।

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने पेट्रोलियम कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को ज्ञापन सौंपा है। सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों में एथेनॉल मिश्रण का आदेश तो जारी किया है, लेकिन उसका स्पष्ट रेशियो निर्धारित नहीं किया गया है। इसी का फायदा उठाकर मुगलसराय स्थित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के टैंकरों से पेट्रोल पम्पों पर सप्लाई होने वाले तेल में गुजरात निर्मित साल्वेंट की मिलावट की जा रही है।

सांसद का आरोप है कि यह मिलावट रीफिलिंग प्लांट के अंदर से ही की जा रही है। इसके कारण गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी उन्हें विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि सीबीआई अथवा उच्च स्तरीय विभागीय एजेंसी से इसकी निष्पक्ष जांच कराए और जांच के निष्कर्ष से उन्हें भी अवगत कराए।

सांसद ने कहा कि “मैं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के हित से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष रख रहा हूँ। पेट्रोलियम कंपनियों की मिलावटखोरी से जनता को भारी नुकसान हो रहा है। इस गड़बड़ी पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।”


About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *