Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

कॉलेज में 72 लाख का घोटाला: 36 छात्राओं से 2-2 लाख ठगे, संचालक व प्राचार्य सहित तीन गिरफ्तार

अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस (एआईपीएस) में एएनएम कोर्स के नाम पर छात्राओं से हुई ठगी के मामले में सोमवार को संस्था के संचालक प्रिंस उर्फ आजम खां, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और सहयोगी आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद और डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय की टीम ने संस्थान का निरीक्षण किया। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि संस्थान में एएनएम का कोर्स संचालित हो रहा था। प्रथम दृष्टया संचालन अवैध पाया गया

संस्था संचालक समेत नौ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने 36 छात्राओं से दाखिले के नाम पर करीब 72 लाख रुपये वसूल लिए। छात्राओं का न तो रजिस्ट्रेशन कराया और न ही सोमवार से शुरू हुई परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र ही जारी किया। ऐसे में रविवार को छात्राओं ने थाने में तीन घंटे प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अमला सजग हुआ। छात्राओं की तहरीर पर प्रिंस उर्फ आजम खां, विवेक श्रीवास्तव और आयुष तिवारी के साथ ही शैलेंद्र मौर्य, बृजेश, दिलीप बाजपेयी, रेहान खान और आलीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

लिस के हस्तक्षेप के बाद 17 छात्राएं परीक्षा देने के लिए किसी तरह बरेली पहुंचीं, तो रजा कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस ने करीब आठ लाख रुपये बकाया बता दिया। पहला पेपर देने का मौका दिया, लेकिन अगले पेपर से पहले बकाया जमा करना होगा। छात्रा पूजा के परिजन कुलदीप ने बताया कि कॉलेज के खाते में एक लाख रुपये भेजा गया, तब जाकर सोमवार को किसी तरह पहला पेपर दिलाया गया। मंगलवार को होने वाली अगली परीक्षा के लिए शेष रकम जमा करने की शर्त रखी गई है

पैरामेडिकल एंड साइंस कॉलेज की मान्यता उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ओर से जारी की जाती है। जिले स्तर पर जांच की व्यवस्था नहीं है। शिकायत मिलने पर टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। -डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमओ अमेठी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *